इंडोनेशिया में भूकंप के बाद तटीय आंध्र में अलर्ट
तटीय क्षेत्र के लोगों को वहां से हटने और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। समुद्र में कुछ जगहों पर ऊंची तरंगें देखी गई।
गुंटूर जिले के दौरे पर गए मुख्यमंत्री के. रोसैया ने सभी नौ तटीय जिलों के जिलाधिकारियों से लोगों को अलर्ट करने को कहा है। मुख्य सचिव एस. वी. प्रसाद ने मुख्यमंत्री को सूचित किया कि बंगाल की खाड़ी में सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
स्थिति की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से बिना किसी अफरा-तफरी के लोगों को अलर्ट करने कहा। अधिकारियों ने कहा कि समुद्र में दो से तीन मीटर ऊंची तरंगें उठ सकती हैं।
विशाखापट्टनम, पश्चिमी गोदावरी, कृष्णा, नेल्लौर और प्रकाशम जिले में समुद्र में असहज स्थिति देखी गई।
बंदरगाह शहर विशाखापट्टन में नागरिक और पुलिस प्रशासन ने तटीय दुकानों को बंद करवा दिया है और पर्यटकों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications