फिलीपींस में मुठभेड़ में 3 मरे, 7 घायल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेना की संयुक्त सुरक्षा नियंत्रण समिति के हवाले से खबर दी है कि यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब दो वाहनों पर सवार कुछ हथियारबंद लोगों ने तिबियाओ में पुलिस द्वारा स्थापित की गई चेक पोस्ट को पार करने की कोशिश की।
खबरों के मताबिक आशंका जताई जा रही है कि मारे गए लोग तिबियाओ के महापौर पद के उम्मीदवार गिल बंदोजा के समर्थक थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से चार पिस्तौल और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है।
एंटीक्यू के उप प्रांतीय निदेशक मारलो मारफिल को इस घटना की जांच कर रही टीम का प्रमुख बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications