मणिपुर में जीवन रक्षक दवाओं की किल्लत
नगा अलगाववादी नेता टी. मुइवा को उनके जन्म स्थल उखरुल जिले में जाने से रोके जाने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ नागा गुट विरोध कर रहे हैं। विभिन्न अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं की किल्लत हो रही है।
क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) के अधीक्षक वाई. मोहेन ने आशंका जताई है कि शायद सोमवार से अस्पताल में सभी दैनिक कामकाज रोक दिया जाएगा क्योंकि ऑक्सीजन और अन्य जीवन रक्षक दवाओं का भंडार खत्म हो चुका है।
आवश्यक वस्तुओं के ले जा रहे वाहनों को प्रदर्शनकारी मणिपुर की ओर जाने से रोक रहे हैं, जिस वजह से राज्य में जरूरी सामानों की भारी किल्लत हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications