ट्रकों को एक परमिट पर पूरे देश में यात्रा की अनुमति

राष्ट्रीय परमिट की नई एकीकृत शुल्क व्यवस्था के अनुसार 15,000 रुपये की फीस देकर ट्रक एक वर्ष तक किसी भी राज्य में जा सकते हैं।

नई परमिट व्यवस्था को एक मई से लागू होना था लेकिन राज्यों द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दों के कारण इसमें एक सप्ताह का विलंब हो गया।

नई प्रणाली को रविवार से लागू करने का फैसला राज्यों के मुख्य सचिवों, संघ शासित राज्यों के परिवहन आयुक्तों की शनिवार की एक बैठक में लिया गया।

राज्यों ने बहरहाल यह कहा कि नई प्रणाली को लागू करने के लिए कर कानूनों में आवश्यक बदलाव करने में कम से कम दो सप्ताह का समय लग सकता है।

नई योजना के तहत राज्य 15,000 रुपये की फीस पर एकल राष्ट्रीय परमिट जारी करेंगे। इससे ट्रक मालिकों को 10,000 रुपये वार्षिक का लाभ होगा।

अभी तक एक ट्रक को अपने राज्य की सीमा से लगे तीन राज्यों का परमिट 20,000 रुपये में मिलता था और हर अतिरिक्त राज्य के परमिट के लिए उसे 5,000 रुपये चुकाने होते थे।

नई प्रणाली को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस के अध्यक्ष जी.आर.षणमुगप्पा ने कहा कि इससे पूरे देश में सड़क परिवहन एकीकृत होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+