राहुल मंगलवार को दो दिवसीय अमेठी दौरे पर आएंगे
उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि राहुल लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर उतरकर यहां से सड़क मार्ग से अमेठी के लिए रवाना होंगे।
दो दिवसीय दौरे के दौरान वह अपने संसदीय क्षेत्र में विकास योजनाओं का जायजा लेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी अमेठी पहुंचने के बाद सबसे पहले दिवंगत कांग्रेस नेता रज्जन शुक्ला के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना देंगे।
अमेठी के मुंशीगंज क्षेत्र निवासी कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष रज्जन शुक्ला की पिछले सप्ताह अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके घरवालों ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के क्षेत्रीय विधायक चंद्र प्रकाश पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications