इग्नू में 4 नए पाठ्यक्रम
इग्नू के एक अधिकारी ने रविवार को बताया, "हमने चार नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें 'एम.एससी इन एक्चु रियल साइंस', 'पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फार्मास्यूटिकल्स सेल्स मैनजमेंट', 'डिप्लोमा इन बीपीओ-फाइनेंस' और 'एकाउंटिंग एण्ड सर्टिफिकेट इन हॉस्पिटल एडमिस्ट्रेशन असिस्टेंसशिप' शामिल है।"
विश्वविद्यालय के 'स्कूल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग' (एसओवीईटी) ने इस पाठ्यक्रम में प्रवेश की घोषणा पहले ही कर दी है।
इग्नू के मुख्य परिसर में 'एम.एससी इन एक्चु रियल साइंस' की पढ़ाई होगी और 'एकाउंटिंग एण्ड सर्टिफिकेट इन हॉस्पिटल एडमिस्ट्रेशन असिस्टेंसशिप' का प्रशिक्षण कार्यक्रम अपोलो अस्पताल में चलेगा।
अधिकारी ने बताया कि इन विषयों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications