पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 12 मरे
इस्लामाबाद, 9 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके में रविवार को ड्रोन हमले में कम से कम 12 आतंकवादी मारे गए और तीन अन्य जख्मी हो गए। इनमें कुछ विदेशी आतंकवादी शामिल हैं।
एक ऑन लाइन समाचार एजेंसी के मुताबिक उत्तरी वजीरिस्तान के इंजरकास गांव में अमेरिकी ड्रोन ने एक मकान पर दो मिसाइले दागीं।
ड्रोन हमले में मकान पूरी तरह से बरबाद हो गया और स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया।
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस हमले में छह आतंकवादी मारे गए और नौ अन्य घायल हुए हैं।
कबायली सूत्रों ने बताया कि छह जख्मी लोगों ने नजदीक के एक अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि हमले में अलकायदा के पांच विदेशी आतंकवादी भी मारे गए हैं, हालांकि अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications