निरुपमा मामले में चिकित्सक तलब
कोडरमा पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड के सदस्यों को समन जारी किया। दरअसल पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस को संशय में डाल दिया कि आखिर निरुपमा की हत्या हुई या उन्होंने आत्महत्या की।
झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक नेयाज अहमद ने कोडरमा पुलिस से दो से तीन दिनों में जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिन तीन चिकित्सकों ने निरुपमा के शव का पोस्टमार्टम किया था, उन्होंने उसकी मौत के समय का उल्लेख नहीं किया। इसके अलावा उन्होंने विसरा और भ्रूण का भी संरक्षण नहीं किया। रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख नहीं है कि शरीर पर किसी चोट का निशान था या नहीं।
पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक के.पी.सिह ने गुरुवार को कहा था कि इस कार्य में उन्हें योग्यता हासिल नहीं है और उन्होंने पहली बार पोस्टमार्टम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications