दिल्ली में रेलवे पटरी से 2 शव बरामद
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "26 वर्षीय महिला और चार वर्षीय बच्चे के दो अज्ञात शव बरामद किए गए हैं।" दोनों शव सरिता विहार के समीप हरिकेश नगर में रेलवे पटरी के पास से बरामद किए गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उनके स्थानीय होने के बारे में कुछ संकेत मिले हैं। संभवत: रेलवे पटरी पार करते वक्त यह हादसा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications