लाखों फेसबुक प्रशसंक चाहते हैं मैं पाक लौटूं : मुशर्रफ
एक निजी टीवी चैनल के अनुसार मुशर्रफ ने कहा है कि वह चुनाव लड़ेंगे भले ही वे मध्यावधि चुनाव ही क्यों न हों। अपनी पार्टी ऑल-पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सदस्यों को संबोधित वीडियो में मुशर्रफ ने कहा है कि सोशन नेटवर्किं ग वेबसाइट फेसबुक पर उनके करीब दो लाख प्रशंसक हैं, जो चाहते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति वतन लौट आएं।
मुशर्रफ ने कहा कि वह समझते हैं कि पाकिस्तान में समृद्ध और विकसित राष्ट्र के रूप में पनपने की क्षमता है। समाचार पत्र डेली टाइम्स के अनुसार मुशर्रफ ने कहा, "अगर आप मुझे समर्थन देंगे तो आपको शर्मिदा नहीं होने दूंगा।"
पाकिस्तान में आपात स्थिति की घोषणा करने वाले मुशर्रफ इन दिनों ब्रिटेन में रह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications