यूरोप कर्ज संकट: दुनियाभर पर असर
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह की तुलना में 789.6 अंकों (4.5 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 16,769.11 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 259.95 अंकों (4.92 प्रतिशत) की साप्ताहिक गिरावट के साथ 5,018.05 पर बंद हुआ।
बिजनेस की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 4.88 प्रतिशत और स्मालकैप सूचकांक में 5.41 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यूरोपिय संघ के राहत पैकेज के बावजूद बाजारों में ग्रीस के संकट के बढ़ने और उसके संभवत: दिवालिया होने की आशंकाओं से दुनिया भर के बाजार प्रभावित हुए।
जापान का निक्के ई सूचकांक शुक्रवार को 6.68 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। हांगकांग के सूचकांक हेंगसेंग में इस सप्ताह 5.63 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया के कोस्पी सूचकांक में 5.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
यूरोप के भी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका के वाल स्ट्रीट और डाउ जोंस औद्योगिक सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुए।