ब्राजील के राष्ट्रपति को सम्मानित करेगा संयुक्त राष्ट्र
ब्रासीलिया, 8 मई (आईएएनएस)। लैटिन अमेरिका में भुखमरी के खिलाफ लड़ाई लड़ने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डिसिल्वा को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूईपी) के तहत दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि लूला का चयन दोनों राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भुखमरी के विरुद्ध लड़ाई लड़ने को प्राथमिकता देने के आधार पर किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को यह पुरस्कार अगले सप्ताह डब्ल्यूईपी के कार्यकारी निदेशक जोस्ती सीरन द्वारा दिया जाएगा। इस दौरान सीरन ब्राजील सरकार द्वारा ब्रासीलिया और अन्य नगरों में चलाए जा रहे 'फोम जीरो' कार्यक्रम का अध्ययन करेंगी।
सीरन ने लूला सरकार द्वारा ब्राजील और अन्य देशों में भुखमरी के खिलाफ किए गए प्रयासों की सराहना की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications