भाजपा की मप्र इकाई के अध्यक्ष बने प्रभात झा (लीड-1)

शनिवार को पार्टी के केंद्रीय निर्वाचन पर्यवेक्षक कलराज मिश्र की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय परिषद के 29 सदस्यों का भी चुनाव हुआ। प्रदेश अध्यक्ष के लिए झा का चुना जाना लगभग पहले से ही तय था लेकिन शुक्रवार को जनजातीय नेता फग्गन सिंह कुलस्ते और शनिवार को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सांसद सुमित्रा महाजन द्वारा प्रक्रिया पर ही सवाल उठाने से स्थिति पलट गई थी।

झा की ओर से नामांकन के कुल चार सेट जमा किए गए थे। झा के प्रस्तावकों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम बड़े नेता शामिल थे। नामांकन भरने की अवधि में झा के अलावा किसी अन्य ने नामांकन नहीं भरा, आखिर में निर्वाचन पर्यवेक्षक कलराज मिश्र ने झा को निर्वाचित घोषित कर दिया ।

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद झा का पार्टी नेताओं ने अभिनंदन किया। पार्टी कार्यालय परिसर में आतिशबाजी हुई और नेताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+