झारखंड में ताजपोशी के लिए घमासान तेज

Nitin Gadkari
नई दिल्‍ली। झारखंड में शिबू सोरेन की सरकार गिरने के बाद से यहां की ताजपोशी के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता के बीच घमासान जारी है। इस घमासान में दोनों ही दल अपने-अपने नेता को मुख्‍यमंत्री बनाना चाहते हैं, लिहाजा फैसला लेने में देरी हो रही है।

झामुमो के नेता व शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी से मुलाकात कर सरकार बनाने का प्रस्‍ताव रखा है। हालांकि खबरें मिल रही है कि हेमंत ने 28-28 महीने सरकार चलाने का प्रस्‍ताव रखा है। समाचार पत्र दैनिक भासकर में प्रकाशित खबर के मुताबिक हेमंत ने यह प्रस्‍ताव गडकरी के समक्ष रखा है। खबर में यह भी कहा गया है कि लंबी वार्ता के बाद भी कोई हल अभी तक नहीं निकल सका है।

यूपी में नहीं चला था फॉर्मूला

अब यदि हेमंत का यह प्रस्‍ताव गडकरी ने स्‍वीकार लिया, तो झारखंड में दोनों पार्टियों के नेता बारी-बारी से मुख्‍यमंत्री बनेंगे। इसमें भाजपा की ओर से यशवंत सिन्‍हा का नाम चल रहा है, जबकि झामुमो की ओर से स्‍वयं हेमंत सोरेन का। हालांकि यह फॉर्मूला कोई नया नहीं है, भाजपा यही फॉर्मूला मायावती की बहुजन समाज पार्टी के साथ उत्‍तर प्रदेश में पहले भी लागू कर चुकी है। उसमें असफलता ही हाथ लगी थी।

उस दौरान मायावती और कल्‍याण सिंह को बारी-बारी से मुख्‍यमंत्री बनाया जाना था। लेकिन बीच में ही दोनों पार्टियों में मतभेद उभर आए और अगल हो गईं। अब यदि यही फॉर्मूला झारखंड में लागू हुआ तो एक बार फिर वहां अस्थिरता बरकरार रहने की पूरी संभावना बनी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+