बीएड पर्चा लीक : लखनऊ विवि के कुलपति का इस्तीफा नामंजूर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2010 के पर्चा लीक प्रकरण पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज कुमार मिश्रा द्वारा की गई इस्तीफे की पेशकश को राज्यपाल बीएल जोशी ने नामंजूर कर दिया। पर्चा लीक प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मिश्रा ने गुरुवार को राज्यपाल से अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। मनोज इस प्रकरण से बेहद दुखी थे। खासकर परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों और उनके अभिभावकों को जो परेशानी उठानी पड़ी उस असुविधा की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होने अपने पद से इस्तीफा देना चाहा था।
राज्यपाल ने मिश्रा का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया। साथ ही राज्यपाल ने कहा कि उन्हे अप ने पद पर बने रह कर अपने सुधारात्मक कार्यों को पूर्ववत करते रहना चाहिए। उल्लेखनीय है कि लखनऊ विश्वविद्यालय ने बी एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराए जाने की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन परीक्षा सुरू होने से कुछ देर पहले प्रश्नपत्र लीक हो जाने के कारण कुलपति को पराक्षा रद्द करनी पड़ी। अब परीक्षा 19 जून को ली जायगी। पर्चा लीक मामले में फरुखाबाद जिले से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications