नेपाली माओवादी खत्म करें हड़ताल : अमेरिका

Nepal Flag
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के इस्तीफे के लिए दबाव बनाने वाली माओवादी पार्टी की हड़ताल टूटने का नाम नहीं ले रही है। हालात ये हो गये हैं हड़ताल के कारण नेपाल में साफ-सफाई ना होने की वजह से महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। लेकिन माओवादी नेता प्रचंड अब भी हड़ताल को देश की पहली जरूरत बता रहे हैं। इस स्थिति में अमेरिका ने नेपाल से आग्रह किया है कि वे अपनी हड़ताल खत्म कर दें।

अमेरिका ने पूर्व छापामारों से हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया है। माओवादियों की हड़ताल लगातार छठवें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। नेपाल में गुरुवार को हड़ताल की वजह से माओवादी समर्थकों और आम लोगों के बीच कई जगहों पर हिंसा हुई। हिंसा को देखते हुए नेपाल सरकार ने काठमांडू के तीन तनावग्रस्त जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है।

दक्षिण व मध्य एशियाई मामलों के सहायक अमेरिकी विदेश मंत्री रॉबर्ट ओ ब्लैक ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, "नेपाल में माओवादियों की हड़ताल से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और खतरनाक टकराव की आशंका बढ़ती जा रही है।" ब्लैक ने कहा, "इस समस्या का उचित हल राजनीतिक वार्ता के तहत ही निकल सकता है। हम नेपाल के सभी राजनीतिक नेताओं से नए संविधान को पूरा करने में आ रहे अवरोध को दूर कर शांति समझौते को लागू करने की अपील करते हैं।"

माओवादियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल की वजह से नेपाल की परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी बुरा असर पड़ा है। हड़ताल की वजह से दुकानें और शिक्षण संस्थाएं बंद रहे। लेकिन माओवादियों अब भी अप नी मांग पर अड़े हैं। उन्होने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल इस्तीफे न हीं दे देते तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+