बिहार और उप्र में बारिश से मौसम सुहावना (लीड-1)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश का सबसे गर्म स्थान महाराष्ट्र का चंद्रपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले दो-तीन दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पश्चिमोत्तर भारत प्रभावित होगा।

उधर, दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। आईएमडी के अनुसार शुक्रवार शाम को हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लखनऊ, वाराणसी, रायबरेली, सुल्तानपुर, बहराइच, गोरखपुर, प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह गरज से साथ तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक वाराणसी में सर्वाधिक 48.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद सुल्तानपुर में 31 और गोरखपुर में 10.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। पिछले कुछ दिनों से हो रही हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्से में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है, जबकि बुंदेलखंड में बारिश की संभावना से इंकार किया।

हल्की बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 38.3, कानपुर का 38.6, वाराणसी 39.0 और लखनऊ का 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार सुबह बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 36़ 3 डिग्री सेल्सियस, गया का 37़ 0, भागलुपर का 36़ 4 और पूर्णिया का 33़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि अगले 24 घंटों में पटना सहित राज्य के कई इलाकों में तेज हवा चलेगी और कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भोपाल में अधिकतम तापमान 41.3, इंदौर में 41, ग्वालियर में 41.3 और जबलपुर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे लेकिन इससे गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+