मप्र में अधिकतम तापमान 41 डिग्री पार
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भोपाल में अधिकतम तापमान 41.3, इंदौर में 41, ग्वालियर में 41.3 और जबलपुर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे लेकिन इससे गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications