कोकीन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने शुक्रवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया, "गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने अलीगढ़ के छर्ला इलाके से कार सवार पांच तस्करों को गुरुवार रात 775 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया।"
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों में चार मुरादाबाद और एक अलीगढ़ जनपद का रहने वाला है। मौके से फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।
एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्तियों ने बताया कि वह पिछले पांच सालों से इस धंधे में लिप्त थे और उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों में भी नशीले पदार्थो की तस्करी करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications