राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
बजट सत्र की शुरुआत 22 फरवरी को हुई थी। राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, विपक्ष के नेता अरुण जेटली और उप सभापति के. रहमान खान ने उन 51 सदस्यों के योगदान को याद किया, जो तीन महीने में अवकाश प्राप्त करने वाले हैं।
बजट सत्र दो चरणों में पूरा हुआ। पहला चरण 22 फरवरी से 16 मार्च तक चला, जबकि दूसरा चरण 15 अप्रैल से सात मई तक चला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications