सेंसेक्स में 218 अंकों की गिरावट (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 47.95 अंक गिरकर 16,939.58 पर खुला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 218.42 अंकों की गिरावट के साथ 16,769.11 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 18.55 अंक गिरकर 5072.30 पर खुला। निफ्टी 72.80 अंक गिरकर 5018.05 पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 178.37 अंक गिरकर 6,834.25 पर और स्मॉलकैप 270.10 अंक गिरकर 8,709.35 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications