हिमाचल प्रदेश में बारिश, तापमान लुढ़का
शिमला, 7 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को और भी वर्षा की संभावना है।
शिमला और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह औसत बारिश हुई।
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया,"राज्यभर में बारिश की खबर है।"
उन्होंने बताया कि राज्य में बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
राज्य के ऊंचाई वाले किन्नौर, कुल्लू, और लहौल एवं स्पीति जिले में गुरुवार रात में बर्फ गिरने की खबर है।
शिमला में गुरुवार को उच्चतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि किन्नौर जिले के कालपा में यह 19.7 डिग्री रहा।
मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में शनिवार तक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ना जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications