ब्रिटिश चुनाव : मार्शा सिंह जीते, ढांडा पराजित
लंदन, 7 मई (आईएएनएस)। लेबर पार्टी के भारतीय मूल के उम्मीदवार मार्शा सिंह ब्रैडफोर्ड वेस्ट से चुनाव जीत गए हैं जबकि पार्टी के अन्य भारतीय प्रत्याशी परमजीत ढांडा अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे।
सिंह को कुल 18,401 मत मिले जबकि उनके मुख्य प्रतिस्पर्धी कंजरवेटिव उम्मीदवार को जाहिद इकबाल को 12,638 मत हासिल हुए। यहां लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी डेविड हॉल मैक्यूज तीसरे स्थान पर रहे।
ग्लाउस्टर संसदीय सीट से ढांडा इस बार चुनाव हार गए। उन्हें कंजरवेटिव उम्मीदवार रिचर्ड ग्राहम ने मात दी। ग्राहम को 20,267 और ढांडा को 17,847 मत मिले। लिबरल डेमोक्रेट प्रत्याशी जेरेमी हिल्टन 9,767 मत पाकर तीसरे स्थान पर काबिज रहे। ढांडा इस सीट से दो बार, वर्ष 2001 और 2005 में निर्वाचित हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications