रत्न व्यवसायी के विभिन्न ठिकानों पर आयकर का छापा
जयपुर, 6 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के जयपुर में एक मशहूर रत्न व्यवसायी के 15 ठिकानों पर आयकर विभाग ने गुरुवार को एक साथ छापेमारी की। छापेमारी की कार्रवाई दोपहर बाद तक जारी रही।
आयकर महानिदेशक (अन्वेषण) पूनम किशोर सक्सेना और निदेशक एस.के. वर्मा के निर्देश पर अपर निदेशक प्रसेनिजत सिंह की अगुवाई में आयकर विभाग की एक टीम ने यह कार्रवाई की।
सिंह ने बताया कि आयकर छापों की कार्रवाई गुरुवार सुबह लगभग 8.30 बजे शुरू हुई। विभाग को रत्न और आभूषणों के अवैध कारोबार के अलावा बेनामी संपत्तियों में निवेश की शिकायतें मिली थीं जिनके आधार पर छापेमारी की यह कार्रवाई की गई।
प्रसेनजित सिंह ने बताया कि जयपुर में रत्न व्यवसायी के एम.आई रोड स्थित कार्यालय, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री के अलावा 15 अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसके अलावा चेन्नई और मुंबई में भी इस व्यवसायी के कारोबार की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications