पटना में डॉल्फिन का 23 किलोग्राम तेल जब्त
पटना के वन प्रमंडल पदाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि मनेर थाना के इस्लामगंज क्षेत्र में बुधवार शाम छापा मारकर डॉल्फिन का 20 किलोग्राम तेल बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि इसके पहले मंगलवार को तकियापार क्षेत्र में छापा मारकर डॉल्फिन का तीन किलोग्राम तेल बरामद किया गया था। इस संबंध में मुन्ना साहनी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पिछले एक माह के दौरान बिहार में गंगा तट से पांच मृत डॉल्फिनें मिलने के बाद सरकार सजग हुई है। इसके पहले सरकार ने डॉल्फिनों के शिकार को रोकने के लिए जनजागरण अभियान चलाने की भी बात कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications