पेरु में बस हादसा, 17 की मौत
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि टारिका शहर के निकट बस एक खाई में जा गिरी। यह घटना सोमवार शाम की है। बस में एक कंपनी के कर्मचारी सवार थे।
इस हादसे में घायल हुए लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि कुछ शव अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में पेरु में हुए सड़क हादसों में 3,500 से अधिक लोग मारे गए और 46,000 से अधिक घायल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications