अफगानिस्तान में सरकारी इमारतों पर हमले
हेरात, 5 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत निमरोज में बुधवार को तालिबान आतंकवादियों ने कई हमले किए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय गवर्नर गुलाम दस्तगीर आजाद के हवाले से बताया कि बुधवार को आतंकवादियों ने प्रांत की राजधानी जरांज में कई सरकारी इमारतों पर हमले किए।
आजाद ने कहा, "बुधवार सुबह जरांज शहर में सात विस्फोट हुए। आत्मघाती हमलावरों ने सरकारी इमारतों के निशाना बनाते हुए खुद को उड़ा दिया।"
उन्होंने बताया आतंकियों के हमले की चपेट में प्रांतीय परिषद की भी इमारत आ गई है। इसके अलावा गवर्नर का कार्यालय भी प्रभावित हुआ है। आजाद ने बताया कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications