विवादास्पद टिप्पणी पर राज्यसभा में भी हंगामा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने कथित फर्जी मुठभेड़ों से संबंधित मामलों को लेकर हंगामा किया जिसके चलते राज्यसभा की कार्यवाही पहले 11.40 बजे 20 मिनट के लिए 12 बजे तक स्थगित हुई।

इसके बाद अय्यर की टिप्पणी पर भाजपा सदस्यों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

अय्यर की टिप्पणी पर विपक्ष ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से स्पष्टीकरण की मांग की। अय्यर ने भाजपा नेताओं के लिए 'फांसीवादी' शब्द का इस्तेमाल किया था।

भाजपा के एम. वेंकैया नायडू ने कहा, "क्या हम इतने असहाय हो गए हैं कि यदि कोई सदस्य नियमों के खिलाफ जाता है और आपत्तिजनक टिप्पणी करता है तो उसके खिलाफ हम कुछ नहीं कर सकते। लाचारीवश हम कहते हैं कि हम क्या कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन यदि आप सत्ता का दुरुपयोग करेंगे तो फिर इसका उपाय क्या है।"

उपसभापति के. रहमान खान ने कहा, "सदन नियमों से चलता है। उनकी टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है।"

उपसभापति की प्रतिक्रिया से असंतुष्ट भाजपा सदस्य आसन के समीप पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+