उत्तर प्रदेश में गर्मी से राहत
राज्य के विभिन्न इलाकों में सोमवार सुबह से बादल छाए रहे और शाम तक कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक गोरखपुर में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि कानपुर, लखनऊ, बहराइच, श्रावस्ती, रायबरेली, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई थी।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार जताए हैं। मौसम में हुए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
पिछले 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 37.7, कानपुर का 34.6, लखनऊ का 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे गर्म स्थान झांसी रहा जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications