परमाणु संपन्न राष्ट्रों पर बरसे अहमदीनेजाद

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अहमदीनेजाद ने न्यूयार्क में चल रहे इस सम्मेलन में कहा, "पहले परमाणु हथियार का निर्माण और उसका इस्तेमाल भी अमेरिका की ओर से किया गया।" उन्होंने अमेरिका और उसके मित्र राष्ट्रों पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप भी लगाया।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इस सम्मेलन की शुरुआत की। उन्होंने कहा, "मैं ईरान के राष्ट्रपति रचनात्मक जुड़ावों के लिए सराहना करता हूं। यह बात स्पष्ट है कि ईरान को ही उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर पनपे संदेह और चिंताओं को दूर करना है।"

व्हाइट हाउस ने कहा कि अहमदीनेजाद दुनिया भर की चिंताओं को दूर करने में असफल रहे हैं। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा कि सम्मेलन में शिरकत करने वाले प्रतिनिधि अहमदीनेजाद से किसी ठोस भरोसे की उम्मीद कर रहे थे लेकिन फिर आभास हो गया कि ईरान अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को लेकर गंभीर नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+