ब्लू डॉर्ट की उत्पादकता बढ़ाने में मदद करेगी बोइंग
बोइंग का यह बहुउद्देशीय उत्पाद रख-रखाव एवं कार्यनिष्पादन उपकरण वायुसेवाओं के रखरखाव के आंकड़ों के एकीकरण और इंजीनियरिंग व रखरखाव कार्यो की सुलभता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।
बोइंग इंडिया के अध्यक्ष दिनेश केसकर ने कहा कि यह उपकरण ब्लूडार्ट को उसकी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करेगा। यह भविष्य की संभावनाओं का उपयोग करने के लिए भी पूरी तरह से सही विकल्प है।
इस उपक रण से उपभोक्ताओं का मुनाफा बढ़ेगा साथ ही उन्हें 24 घंटे उपभोक्ता सेवाएं देने में मदद मिलेगी।
ब्लूडॉर्ट ने भारत में सर्वप्रथम 1996 में मालवाहक विमान सेवा की शुरुआत की थी। कंपनी के पास फिलहाल चार बी-757-200 और तीन बी-737-200 मालवाहक विमान हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications