100 साल पहले हुई थी ब्लैकबेरी की भविष्यवाणी
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक निकोला टेस्ला ने 1909 में 'पॉपुलर मैकेनिक्स' पत्रिका में पोर्टेबल संदेश सेवा की भविष्यवाणी की थी।
उन्होंने लिखा था कि एक दिन दुनियाभर में बिना तारों के संदेश पहुंचाना संभव हो सकेगा। उन्होंने यह भविष्यवाणी भी की थी कि इस युक्ति का इस्तेमाल आसान होगा और एक दिन दुनिया में हर कोई दोस्तों से बातें करने के लिए इसका उपयोग करेगा।
भौतिकविज्ञानी का विश्वास था कि इससे प्रौद्योगिकी का एक नया युग शुरू होगा।
पत्रिका के प्रौद्योगिकी संपादक सेथ पोरगेस ने हाल ही में न्यूयार्क में एक कार्यक्रम में टीस्ला की भविष्यवाणी के संबंध में बताया था।
पोरगेस ने कहा था, "निकोला टेस्ला ने 100 वर्ष पहले ही एक ऐसी प्रौद्योगिकी की भविष्यवाणी की थी जो आज भी अपने शैशव काल में है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications