कसाब पर सुनवाई जारी, फैसला कुछ ही देर में

Ajmal Kasab
मुंबई। मुंबई आतंकी हमले के दौरान एकमात्र जीवित पकड़े गए आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब को सोमवार को सजा सुनाई जाएगी। कोर्ट में अंतिम सुनवाई जारी। इस समय कसाब पर लगे आरोप पढ़े जा रहे हैं। वहीं कोर्ट के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। ताकि फैसले की आखिरी घड़ी में किसी भी तरह के खलल की कोशिश को नाकाम किया जा सके।

विशेष न्यायाधीश एमएल ताहिलयानी इस मामले में अपना फैसला सुनाएंगे। कसाब के अलावा उसके दो कथित भारतीय सहयोगियों फहीम अंसारी और सबाउद्दीन अहमद पर भी फैसला सुनाया जाएगा। कसाब इसी आर्थर रोड जेल में बंद है और मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत भी इसी जेल के भीतर बनाई गई है।

पढ़ें- कसाब से जुड़ी अबतक की खबरें

आर्थर रोड जेल में वैसे पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे लेकिन अब इसे और भी पुख्ता कर दिया गया है। इस जेल की ओर जाने वाले साणे गुरुजी मार्ग पर कई जांच चौकियां स्थापित की गई हैं। सुरक्षाकर्मियों की गश्त तेज कर दी गई। यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों के नंबर पुलिस नोट कर रही है। सिर्फ कसाब की सुरक्षा में ही लगभग 200 सुरक्षार्मी तैनात हैं।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर, 2008 की रात पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने हमला बोलाा था। लगभग 60 घंटे तक इन आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच चले संघर्ष में 166 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 244 घायल हो गए थे। इन 10 आतंकवादियों में से नौ को मार गिराया गया था जबकि कसाब को जिंदा पकड़ने में सुरक्षाबलों को सफलता मिली थी। आतंकवादियों ने छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्थित वर्ल्ड हैरिटेज बिल्डिंग, ताजमहल पैलेस, टॉवर होटल, होटल ओबेरॉय ट्राइडेंट, कामा हॉस्पिटल और नरीमन हाउस को निशाना बनाया था।

कसाब पर फैसले से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए बने रहिए दैट्स हिन्‍दी के साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+