बिहार : पप्पू यादव की जमानत रद्द

यादव बिहार के मधेपुरा और पूर्णिया जिले से सांसद रह चुके हैं। इस मुकदमे के सिलसिले में सीबीआई की विशेष अदालत ने यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सीबीआई की अदालत ने फरवरी 2008 में पप्पू यादव सहित पूर्व विधायक राजन तिवारी और अनिल यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में फरवरी 2009 में पटना उच्च न्यायालय ने पप्पू यादव को जमानत दे दी थी।
उल्लेखनीय है कि विधायक सरकार और यादव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बिहार के पूर्णिया शहर में अजीत सरकार की वर्ष 1998 में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड की सुनवाई वर्ष 2002 से आरंभ हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications