फोर्ब्स की सूची में तीन भारतीय सीईओ (लीड-1)
वाशिंगटन, 2 मई (आईएएनएस)। मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने अमेरिका की 500 सबसे बड़ी कंपनियों में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की एक सूची जारी की है। इस सूची में भारतीय मूल के तीन लोगों को जगह मिली है।
पेप्सिको की इंद्रा नूई, क्वेस्ट डायगनोस्टिक्स के सूर्या एन. महापात्रा और एडोब सिस्टम्स के शांतनु नारायण को इस सूची में शामिल किया गया है।
अमेरिकी व्यापार पत्रिका की इस सूची में नूई को 93वां, महापात्रा को 96वां और नारायण को 425वां स्थान मिला है।
पत्रिका के मुताबिक नूई को 1.66 करोड़ डॉलर, महापात्रा को 1.29 करोड़ डॉलर और नारायण 18.8 लाख डॉलर वेतन प्राप्त होता है।
निर्माण और प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़ी कंपनी डानाहेर के सीईओ एच. लॉरेंस कल्प इस सूची में सर्वोच्च स्थान पर रहे। फोर्ब्स के मुताबिक उन्हें 14.13 करोड़ डॉलर वेतन प्राप्त होता है। दूसरे स्थान पर ओरैकल के लॉरेंस जे. एल्लीसन रहे। उन्हें 13.02 करोड़ डॉलर वेतन प्राप्त होता है।
पत्रिका के अनुसार लगातार तीसरे साल अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के कुल वेतन में कटौती हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications