चीन ने स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाई गई

समाचार पत्र 'चाइना डेली' ने शिक्षा मंत्री युआन ग्विरेन के हवाले से खबर दी है कि देशभर के स्कूलों में व्यावसायिक सुरक्षाकर्मियों को नियुक्त किया जाएगा। इन सुरक्षाकर्मियों के पास घातक हथियार नहीं होंगे लेकिन वे लाठियों, आंसू गैस और काली मिर्च पाउडर की मदद से हमलावरों से निपट सकेंगे। इसके अलावा स्कूल परिसरों में 'क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन कैमरा' (सीसीटीवी) और सुरक्षा अलार्म लगाए जाएंगे।

गौरतलब है कि झियांग्सू प्रांत के ताईझिंग शहर के झोंगजिन किंडरगार्टन में 29 अप्रैल को एक 47 वर्षीय बेरोजगार ने 28 बच्चों पर चाकू से हमला किया था। हमलावर की जू यूयुआन के रूप में पहचान की गई है। इससे पहले 28 अप्रैल को दिमागी रूप से विक्षिप्त एक 33 वर्षीय व्यक्ति चेन कांग्बिंग ने गुआंगडांग प्रांत के लीझोऊ शहर के लीचेंग फर्स्ट प्राइमरी स्कूल में प्राथमिक स्कूल के 16 बच्चों पर हमला किया था।

लगातार तीसरा हमला 30 अप्रैल को हुआ। इस दिन शानडांग प्रांत के शांगझुआंग गांव के एक किसान वांग यांगलेई ने एक स्कूल परिसर में ही किंडरगार्टन के पांच बच्चों और एक शिक्षक पर हथौड़े से घातक हमला करने के बाद आत्महत्या कर ली थी।

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने कहा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस को स्कूल परिसरों व आसपास के इलाके को सुरक्षित बनाने के लिए शिक्षा अधिकारियों के साथ काम करना चाहिए। स्कूलों के नजदीक स्थित छोटे होटलों, इंटरनेट कैफे, मनोरंजन केंद्रों की गहन सुरक्षा जांच होना चाहिए।

शिक्षा उप मंत्री हाओ पिंग ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं की जांच व आपातकालीन प्रबंधन के नए तरीके विकसित करने के लिए 22 विश्वविद्यालयों और सरकारी विशेषज्ञों के साथ एक विशेष कार्यबल गठित किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+