राजा भैया के काफिले की कार ने 2 को कुचला
पुलिस के मुताबिक यह हादसा सोमवार दोपहर इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित अरखा गांव के समीप उस वक्त हुआ जब प्रतापगढ़ के कुंडा सीट से विधायक राजा भैया के काफिले में सबसे पीछे की चल रही एक कार अनियंत्रति होकर साइकिल से टकरा गई।
हादसे में साइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक शालिग राम ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में स्थानीय निवासी महेंद्र कुमार (30) और उसकी बहन मीना (25) की मौत हो गई।
राम ने कहा कि साइकिल को टक्कर मारने के बाद कार एक पेड़ से जा टकराई, जिससे कार चालक दिनेश कुमार व उसके साथ बैठे अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
राम ने कहा विधायक उस कार में सवार नहीं थे। उन्होंने कहा कि कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications