दिवंगत पत्रकार की मां गिरफ्तार
रांची, 3 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में कार्यरत महिला पत्रकार निरुपमा पाठक की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले में उनकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पिता और भाई से भी पूछताछ की जा रही है।
निरुपमा झारखण्ड के कोडरमा जिले में स्थित अपने घर में 29 अप्रैल को मृत पाई गई थीं। वह कोडरमा 19 अप्रैल को पहुंची थीं और उन्हें 28 अप्रैल को दिल्ली के लिए रवाना होना लेकिन उसी दिन उनका आरक्षण (रेल) रद्द करा दिया था। 23 वर्षीय इस पत्रकार की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
कोडरमा के पुलिस अधीक्षक जी. क्रांति कुमार ने आईएएनएस को बताया, "हमने सुधा देवी (मां) को गिरफ्तार कर लिया है और पत्रकार के पिता व भाई से पूछताछ की जा रही है। सबूतों के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है।"
इस अधिकारी ने कहा कि परिजनों पर हत्या का संदेह इस लिए हुआ है कि वे लोग तेजी से अपने बयान बदल रहे हैं। कुमार ने कहा कि सबूत मिले तो और लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications