त्रिपुरा में जनजातीय परिषद के लिए मतदान
राज्य के पुलिस महानिदेशक प्रणय सहाय ने सोमवार को कहा कि मतदान के मद्देनजर 856 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 15,000 अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
सहाय ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर एहतियात के तौर पर 3,000 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
टीटीएएडीसी के 30 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 162 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 10 महिलाएं शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के उम्मीदवार की मौत के बाद एक सीट पर मतदान रोक दिया गया है।
वाम मोर्चा के नेतृत्व वाली सत्तारुढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), कांग्रेस, इंडिजिनियस नेशनलिस्ट पार्टी ऑफ त्रिपुरा (आईएनपीटी) के उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।
भाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने क्रमश: 22 व 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। जनजातीय परिषद के चुनाव में पहली बार फोटो पहचान पत्र को अनिवार्य बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications