एवरेस्ट की चढ़ाई करते हंगरी के पर्वतारोही की मौत
लैसजलो वार्कोनई नाम के इस पर्वतारोही का 26 अप्रैल के बाद कोई पता नहीं चल सका है और यही कारण है कि उसे मृत समझ लिया गया है।
लैसजलो की खोज में एक दल को लगाया गया था लेकिन खराब मौसम के कारण यह दल ढाई दिन के बाद अपना ऑपरेशन बंद करने को मजबूर हुआ।
लैसजलो जिस दल में शामिल थे, उसमें 200 से अधिक पर्वतोरोही शामिल थे। 54 वर्षीय लैसजलो तिब्बत की ओर से एवरेस्ट पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे।
जिस वक्त लैसजलो बर्फीले तूफान में घिरे थे, उस वक्त उनके साथ हंगरी के एक अन्य पर्वतारोही डेविड क्लीन भी थे। क्लीन को बचा लिया गया लेकिन लैसजलो को नहीं बचाया जा सका। क्लीन ने बताया कि लैसजलो सीधे बर्फ की विशाल दीवार की चपेट में आ गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications