बेसहारा परिवारों को गोद ले रहे हैं पुलिस अधिकारी

हमीरपुर, 3 मई (आईएएनएस)। बुंदेलखंड क्षेत्र की हमीरपुर पुलिस इन दिनों दूरदराज के गांवों में बेसहारा परिवारों को गोद लेकर एक अनोखी मिसाल पेश कर रही है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक सूर्यनाथ सिंह ने इसके लिए पहल की है। उन्होंने सुदूर देहात के अहिरवार गांव में कंधौली प्रसाद (69 वर्ष) को गोद लेकर अपने खर्चे से उनके भरण पोषण का जिम्मा उठाया है।

सिंह से प्रेरणा लेकर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक, दो पुलिस उपाधीक्षकों और 14 थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक बेसहारा गरीब परिवार को गोद लेकर उनकी जरूरतें पूरी करने का बीड़ा उठा लिया है।

सिंह ने आईएएनएस से कहा कि इस पहल का मकसद सामाजिक दायित्व निभाने के साथ-साथ पुलिस के तानाशाही रवैये में बदलाव लाना है। उन्होंने कहा, "बड़ा सच है कि आमतौर पर पुलिस थानों में अधिकारी ज्यादातर गरीबों की फरियाद सुने बिना उन्हें भगा देते हैं।"

सिंह ने कहा, "जब पुलिस अधिकारी बेसहारा परिवारों की झोपड़ियों में जाकर उनका दुख-दर्द दूर करने के लिए कुछ करेंगे और गरीबी को नजदीक से देखेंगे तो उन्हें गरीबों की परेशानियों का एहसास होगा। इससे पुलिसकर्मियों के व्यवहार में परिवर्तन आएगा और वे थाने आने वाले गरीब फरियादियों की बात सुनेंगे। इस तरह समाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।"

सिंह के मुताबिक यह पहल करीब 20 दिन पहले शुरू हुई है और अबतक 18 गरीब परिवारों को गोद लिया जा चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+