निरुपमा के अभिभावकों से पूछताछ
झारखण्ड के कोडरमा स्थित आवास में 29 अप्रैल को निरुपमा मृत पाई गई थीं। पुलिस अधीक्षक जी.क्रांति कुमार ने आईएएनएस से कहा, "हम निरुपमा के पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं।"
कुमार ने कहा, "निरुपमा के अभिभावक लगातार बयान बदल रहे हैं। पहले उनकी मां ने कहा कि करंट लगने से निरुपमा की मौत हुई। बाद में उन लोगों ने एक सुसाइड नोट पेश किया और कहा कि उसने पंखे में लटकर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार निरुपमा की हत्या दम घोंटकर की गई थी, साथ ही वह 10-12 हफ्ते की गर्भवती थी।"
निरुपमा (23) कथित तौर पर नई दिल्ली में एक युवक से प्रेम करती थी। वह 19 अप्रैल को कोडरमा आई थी और उसे 28 अप्रैल को दिल्ली लौटना था। कहा जा रहा है कि निरुपमा के प्रेम संबंध से उसके अभिभावक नाराज थे।
निरुपमा ने दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पत्रकारिता की पढ़ाई की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications