'एईआरबी के नहीं मिला रेडिएशन सोर्स'
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के उप कुलपति दीपक पेंटल ने बताया कि परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) की टीम को विश्वविद्यालय परिसर में रेडियोधर्मी विकिरण का कोई स्रोत नहीं मिला है। पेंटल ने कहा, "एईआरबी के अधिकारी पहले से इस मामले का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों को जांच के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में असामान्य स्तर का विकिरण स्रोत नहीं मिला।"
दिल्ली से जुड़ी और खबरें पढ़ें
पेंटल ने बताया कि मामले की तह में जाने कि लिए एईआरबी ने डीयू से कुछ सवाल किये हैं। उन्होने जो सवाल डीयू से पूछे हैं, उन सवालों के जवाब डीयू की ओर से तैयार किए जा रहे हैं। पेंटल के मुताबिक ये सारे जवाब सोमवार तक एईआरबी के अधिकारियों को भेज दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दिल्ली के मायापुरी इलाके की एक कबाड़ की दुकान में विकरण सामग्री मिली। इस सामग्री के संपर्क में आने से 7 व्यक्ति घायल हो गये जबकि 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। जांच के दौरान पता चला कि ये विकरित सामग्री दिल्ली विश्वविद्यालय के आस-पास पायी गयी है। तब से ये जांट की जा रही है कि डीयू परिसर में ये सामग्री कहां से आयी।













Click it and Unblock the Notifications