कोलंबिया में पत्रकार की हत्या
बगोटा।
कोलंबिया के बगोटा शहर में पत्रकार और लेखक ऑस्कर रुबियो कार्डिनस की स्थित उनके आवास में हत्या कर दी गई। बगोटा शहर स्थित उनके आवास में 75 वर्षीय पत्रकार का शव बरामद किया गया। उनके शरीर पर चाकुओं के घाव पाए गए हैं और गला दबाने के भी निशान मिले हैं। id="toptextpromo">प्राथमिक
जांच के मुताबिक पत्रकार की हत्या से कुछ मिनट पहले दो लोग उनके घर में दाखिल हुए थे। यद्यपि हत्या के सही कारणों के बारे में अभी पता नहीं लगाया जा सका है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उल्लेखनीय
है कि रुबियो कार्डिनस एक पत्रकार होने के साथ-साथ कवि और लेखक भी थे। उनका जन्म अप्रैल, 1935 में हुआ था और वह संस्कृति और शिक्षा आंदोलन को बढ़ावा देने वालों में से थे। वह आरसीएन रेडियो स्टेशन के निदेशक के रुप में कई शहरों में काम कर चुके थे।











Click it and Unblock the Notifications