ममता ने कांग्रेस को माकपा का कठपुतली करार दिया

ममता ने यह आरोप राज्य में 30 मई को होने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव के लिए उनकी पार्टी के साथ कांग्रेस द्वारा गठबंधन तोड़े जाने के संदर्भ में लगाया है।

ममता ने कहा, "हम माकपा से लड़ने के लिए एक गठबंधन चाहते थे। हमने गठबंधन नहीं तोड़ा है। उन्होंने (कांग्रेस) गठबंधन तोड़ा है।"

संप्रग की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी तृणमूल की अध्यक्ष ने कहा, "हमने काफी लचीला रुख अपनाया। लेकिन वे शुरुआत से कह रहे थे कि वे मुर्शीदाबाद और उत्तरी बंगाल की अन्य सीटों पर कोई समझौता नहीं करेंगे। केवल इसलिए कि हम एक क्षेत्रीय दल है, हम इस अपमान को सहन नहीं कर सकते।"

कोलकाता नगर निगम के लिए अपने 141 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, "हम अपना सिर केवल बंगाल की आम जनता के सामने झुका सकते हैं। हम माकपा के एजेंटों के सामने अपना सिर नहीं झुका सकते, जो माकपा को मजबूत करना चाहते हैं।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह केंद्र की संप्रग सरकार में बनी रहेंगी तो उन्होंने कहा, "जब तक हमें सम्मान मिलेगा तब तक हम संप्रग-2 के सहयोगी है। यह केवल कांग्रेस की सरकार नहीं है। यह एक गठबंधन सरकार है जहां हम भी डीएमके की तरह सहयोगी हैं।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस भले ही दिल्ली में बड़ी सहयोगी हो लेकिन बंगाल में हम बड़े सहयोगी हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+