छत्तीसगढ़ में बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार
रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश पाल ने आईएएनएस को बताया, "खुफिया जानकारी के आधार पर रायपुर से शनिवार मध्यरात्रि 44 वर्षीय निर्मल सिंह उर्फ निम्मा को गिरफ्तार किया गया। उसे रविवार शाम पंजाब पुलिस की एक टीम को सौंप दिया गया।"
उन्होंने बताया, "निर्मल प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशल से जुड़ा हुआ है।"
पुलिस अधीक्षक ने कहा, "आतंकवादी के रायपुर में छिपे होने के बारे में जांच जारी है। आगे की जानकारी पंजाब पुलिस ही दे सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications