मप्र में अधिकतम तापमान में गिरावट
भोपाल स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। भोपाल में 35.8, इंदौर मे 39, ग्वालियर में 39.7 और जबलपुर मे 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आने वाले 24 घंटों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूजड सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications