पाकिस्तान में 30 आतंकवादी मारे गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ओरकजई कबाइली इलाके में यह अभियान चलाया गया।
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने ऊपरी ओरकजई में घांदी गांव, घालजी गांव और दाबोरी इलाके में आतंकवादियों के चार ठिकानों पर धावा बोला।
कुछ स्थानीय चैनलों का दावा है कि इस कार्रवाई में कम से कम 40 आतंकवादी मारे गए हैं और छह घायल हुए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह पता नहीं चल पाया है कि इस हमले में कितने आम नागरिक या सुरक्षा बल मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications