दिल्ली के प्रमुख बाजारों में कम पहुंचे लोग
दिल्ली के बड़े बाजारों मसलन कनॉट प्लेस, करोल बाग, लाजपत नगर और सरोजनी नगर में भीड़ में कमी देखी गई।
कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्तरां के सहायक प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया, "हमारे रेस्तरां में खाना खाने के लिए शनिवार के मुकाबले रविवार को आने वाले ग्राहकों की संख्या में 50 फीसदी की कमी आई है। कनॉट प्लेस में कल से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जब मैं सुबह यहां पहुंचा तो देखा की चारों तरफ पुलिस लगी हुई है।"
दक्षिणी दिल्ली में स्थित सरोजनी नगर बाजार का नजारा भी बदला-बदला लग रहा है। यहां चारों तरफ सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा से भी निगरानी रखी जा रही है।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने कहा कि राजधानी में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications