न्यूयार्क मे संदिग्ध पार्सल बरामद (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शनिवार रात एक कार में आग लग गई। पुलिस जब उस कार की जांच करने लगी तो उसके पिछले हिस्से से संदिग्ध पैकेट बरामद किया गया। पुलिस को इसमें विस्फोटक सामग्री रखे होने का संदेह हुआ।
इस घटना के बाद टाइम्स स्क्वॉयर के पश्चिमी 44 और 47 स्ट्रीट को बंद कर दिया गया। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि बम निरोधक दस्ता मामले की जांच कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications